स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में इंदौर का पंच स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के तहत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज देश के 342 शहरों को सम्मानित किया। देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर एक बार फिर से पहले स्थान पर रहा। लगातार पांच बार से इसे ही यह सम्मान मिल रहा है। छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य घोषित किया गया है। यहां के 67 निकायों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत भारत को कचरा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से शहरों को पुरस्कृत किया गया है। इस बार नौ शहरों को फाइव स्टार, 166 को थ्री स्टार और 167 शहरों को वन स्टार दिया गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण में 4320 शहरों को शामिल किया गया है। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्वच्छता सर्वेक्षण है। news