केरल के वायनाड से सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के सबसे अहम चेहरों में से एक तो माना जाता है लेकिन उनकी राजनीति में वह धार दिखाई नहीं देती है।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
चिराग पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान (दिवंगत) के बेटे हैं और लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता हैं। राजनीति के साथ चिराग फिल्मों में भी किस्मत आजमा चुके हैं। लेकिन दोनों जगह उन्हें खास मुकाम नहीं मिला।
Image Credit : पीटीआई (फाइल)
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप को राजनीति में कुछ खास नहीं माना जाता है। अक्सर विभिन्न स्वरूपों में नजर आने वाले तेज प्रताप की राजनीति में पकड़ अब तक नहीं बन पाई है।
Image Credit : फाइल
संजय गांधी और मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी इस समय पीलीभीत लोकसभा से सांसद हैं। भाजपा नेता वरुण को राजनीति विरासत में मिली है लेकिन सियासत में अपना कद ठीक से वह अब भी स्थापित नहीं कर पाए हैं।