ट्विटर की कमान अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल के हाथों में आ गई है। पराग को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त किया है। पहले वह कंपनी में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे।
Image Credit : सोशल मीडिया
सुंदर पिचाई
विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई हैं। सुंदर पिचाई को साल 2015 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया था।
Image Credit : सोशल मीडिया
सत्या नडेला
सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट में भी भारतवंशी के इशारे पर ही सब काम होता है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ पर भी भारतीय मूल के सत्या नडेला पदस्थ हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया
अरविंद कृष्णा
दुनिया की जानी-मानी कंप्यूटर हार्डवेयर कंपनी आईबीएम में सीईओ का पद भारतवंशी अरविंद कृष्णा के हाथ में है।
Image Credit : सोशल मीडिया
शांतनु नारायण
भारतवंशी शांतनु नारायण कैलिफोर्निया स्थित एडोब कंपनी के सीईओ हैं।