अमर उजाला
Tue, 23 November 2021
भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय सेना खुद को नए रूप में ढाल रही है।
संवेदनशील सीमाओं पर थिएटर कमान की तैनाती की जाएगी। इसमें सेना के तीनों अंग- थल, जल और वायु सेना के जांबाज शामिल होंगे।
थियेटर कमान की कॉम्बैट रेडीनेस क्षमता का परीक्षण करने के लिए थार के रेगिस्तान से कच्छ के रण तक युद्धाभ्यास किया जा रहा है।
इस युद्धाभ्यास को सेना ने 'ऑपरेशन दक्षिण शक्ति' नाम दिया है।
ऑपरेशन दक्षिण शक्ति 500 किलोमीटर के दायरे में चल रहा है, जिसमें आर्मी, नेवी और एयरफोर्स प्रतिभाग कर रही है। तीनों सेनाओं की इंटेलीजेंस भी इसमें शामिल है।
इस थियेटर कमान में छोटे इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप शामिल होंगे, जिन्हें जगह की भौगोलिक व पारिस्थितिक आवश्यकताओं के हिसाब से तैयार किया जाएगा।
यह बैटल ग्रुप हमले के समय तुरंत दुश्मन को मुंह तोड़ जवाब देंगे। तैयारी या रणनीति में इन्हें अतिरिक्त समय नहीं देना होगा।
वीर चक्र से सम्मानित हुए ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान