अमर उजाला
Fri, 3 December 2021
कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट एक बार फिर से दुनिया के सामने नया खतरा बनकर खड़ा हो गया।
इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक दुनिया में ओमिक्रॉन के 375 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और करीब 30 देश इससे प्रभावित हैं।
भारत में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दो मामले सामने आए हैं। कर्नाटक के दो लोगों में इसकी पुष्टि हुई है।
भारत में इसको लेकर नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अब जोखिम वाले देशों से आने वाले विदेशी यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा।
नई एडवाइजरी के तहत कोरोना की दोनों खुराक ले चुके लोगों की भी एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी।
विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे पहले की आटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
संक्रमित व्यक्तियों को आइसोलेट किया जाएगा। सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी होगी।
बदलेगी भारतीय सेना की वर्दी, जानिए क्या होगा खास?