अमर उजाला
Sat, 27 August 2022
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड और ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
राजस्थान को भारी बारिश से राहत मिल सकती है जहां कि कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है।
आज ओडिशा के जिन जिलों में भारी बारिश होगी उनमें मयूरभंज, बालासोर, क्योंझर, कटक, जाजपुर, बालासोर और भद्रक, बौध, नयागढ़, खुर्दा, रायगढ़, कोरापुट, मलकानगिरी, नबरंगपुर, गजपति, गंजम, अंगुल और ढेंकनाल शामिल हैं।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मंगलवार तक मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्राकृतिक आपदा की आशंका से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को अलर्ट जारी किया गया है।
30 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं के साथ बारिश की भी भविष्यवाणी की गई है।
बिहार में भी आज और कल दोनों दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
आजाद के इस्तीफे से सुर्खियों में G-23, आखिर ये है क्या?