कैसा होगा नया संसद भवन, यहां जानें सबकुछ संसद का नया भवन त्रिकोण आकार आकृति में होगा। नया संसद भवन 64 हजार 500 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा के कुल 1,224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। लोकसभा सदन में 888 सांसदों की क्षमता होगी, वहीं राज्यसभा सदन में 384 सांसदों के बैठने की व्यवस्था होगी। नए संसद भवन में एक कॉन्स्टिट्यूशन हॉल भी रहेगा, जहां पर संविधान की मूल कॉपी रखी जाएगी। नए संसद भवन में विजिटर गैलरी भी तैयारी की जाएगी, जहां पर भारत के लोकतंत्र की विरासत को डिजिटली दिखाया जाएगा। नए संसद भवन में मीडिया गैलरी भी तैयार की जाएगी जहां अधिक से अधिक पत्रकार बैठ सकेंगे। अमर उजाला