मंच आभासी, जंग असली...सियासी दलों के हाइटेक वॉर रूम

अमर उजाला

Wed, 19 January 2022

Image Credit :

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनावों की तारीख नजदीक आ रही है। कोरोना महामारी के कारण चुनाव आयोग ने पार्टियों को प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तरीकों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Image Credit : Pixabay

चुनाव आयोग के निर्देशों और कोरोना की स्थिति को देखते हुए पार्टियों ने अपनी प्रचार रणनीति में बदलाव करते हुए राजनीतिक वर्चुअल चुनाव प्रचार का सहारा लिया है। इसके लिए नई तकनीकियों का भरपूर सहारा लिया जा रहा है।

Image Credit : iStock

भाजपा चुनाव के हर चरण के लिए 100 वर्चुअल रैलियों की योजना बना रही है। पार्टी इसके लिए 3डी स्टूडियो मैक्स तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रही है। सोशल मीडिया पर इसकी पकड़ पहले ही काफी मजबूत है। 

Image Credit : BJP

कांग्रेस ने भी प्रचार के लिए नई रणनीति अपनाई है। सोशल मीडिया पर ध्यान देते हुए कांग्रेस 'प्रियंका के साथ लाइव' कार्यक्रम की शुरुआत कर चुकी है। पार्टी की योजना 'वर्चुअल टाउनहॉल कार्यक्रम' और 'लाइव फेसबुक सत्र' करवाने की है।

Image Credit : File

समाजवादी पार्टी भी बड़े स्तर पर वर्चुअल रैलियां करने की योजना बना रही है। अखिलेश यादव की रैलियों के लिए उन्नत तकनीकी का प्रयोग करने की तैयारी है। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है।

Image Credit : File

भाजपा की तरह ही आम आदमी पार्टी ने भी मतदाताओं से जुड़ने में सोशल मीडिया का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। पार्टी की योजना आगामी चुनावों में भी डिजिटल माध्यम का भरपूर इस्तेमाल करने और जनता से जुड़ने की है।

Image Credit : AAP

परदे के पीछे के सुल्तान थामे हैं चुनाव की कमान

अमर उजाला
Read Now