अमर उजाला
Wed, 18 May 2022
हार्दिक पटेल गुजरात के कड़ी तालुका के भाजपा कार्यकर्ता भरतभाई पटेल के बेटे हैं।
केवल 22 साल की उम्र में पाटीदार आंदोलन करके हार्दिक पटेल ने मोदी सरकार की नींद उड़ा दी थी।
कभी भाजपा सरकार की नाक में दम करने वाले पाटीदार नेता ने अब कांग्रेस को तगड़ा झटका दिया है।
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को सौंपा है।
हार्दिक पटेल पिछले कुछ समय से कांग्रेस पर हमलावर थे और खुले तौर पर कांग्रेस नेताओं की आलोचना कर चुके थे।
पाटीदार आंदोलन से उभरे हार्दिक पटेल गुजरात की राजनीति का प्रमुख हिस्सा बन चुके हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक का इस्तीफा राज्य में नए राजनीतिक रंग जमा सकता है।
काला सच: अभिव्यक्ति की आजादी में ट्विटर का भरोसा नहीं