वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के तीन दिन के सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष ने वजूखाने वाले स्थान पर शिवलिंग मिलने का दावा किया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मुस्लिम पक्ष इस दावे से इनकार कर रहा है और सुप्रीम कोर्ट में सर्वे के खिलाफ याचिका दायर की गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
मस्जिद परिसर में तीसरे दिन के सर्वे के बाद सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
यूपी सरकार में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, सत्य ही शिव है। ज्ञानवापी में बाबा महादेव के प्रकटीकरण ने देश की सनातन हिंदू परंपरा को एक पौराणिक संदेश दिया है।
Image Credit : सोशल मीडिया
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद थी, और कयामत तक रहेगी इंशाअल्लाह। यह 1991 के पार्लियामेंट एक्ट का उल्लंघन है।
Image Credit : सोशल मीडिया
कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने कहा, ज्ञानवापी में हुए सर्वे के दौरान शिवलिंग मिलना बहुत ही अद्भुत विषय है। यह हमारी आस्था से भी जुड़ा हुआ मामला है।