अमर उजाला
Sun, 8 September 2024
देशभर में शनिवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ गणेश चतुर्थी मनाई गई।
महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हुई।
राज्यभर में घरों और सार्वजनिक पंडालों में भगवान की मूर्तियों की स्थापना धूमधाम और उल्लास के साथ की गई।
लोग 'गणपति बप्पा मोरया' के जयघोष और ढोल-नगाड़ों के बीच अपने प्रिय भगवान को घर लाए।
सुबह से ही लोग बप्पा को घर लाने के लिए भजन-कीर्तन और ढोल नगाड़ों के साथ नाचते देखे गए।
बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में उमड़े।
घरों में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियां स्थापित की गईं और पूजा की गई।
बाजारों में रौनक रही, लोग पूजा सामग्री, फूल और फल खरीदने के लिए दुकानों व सड़क किनारे लगीं पटरियों पर उमड़ पड़े।
दक्षिण भारत में भी लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी 'बप्पा' को अपने घर लेकर आए।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना की।
तस्वीर में छिपी है मछली, सिर्फ जीनियस ही 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?