गणपति बप्पा के स्वागत को तैयार हुआ महाराष्ट्र, जोर-शोर से शुरू हुईं तैयारियां

अमर उजाला

Mon, 25 August 2025

Image Credit : Pti
 गणेश चतुर्थी हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है
Image Credit : Pti
 इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी, जिसे लेकर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं
Image Credit : Pti
गणपति बप्पा को विघ्नहर्ता और सिद्धिदाता कहा जाता है, यानी जो जीवन की बाधाएं दूर करते हैं और सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं
Image Credit : Pti
इस दौरान भक्तजन घरों, दफ्तरों, दुकानों और मंदिरों में गणपति जी की मूर्ति को स्थापित करते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधिनुसार उपासना करते हैं
Image Credit : Pti
गणेश चतुर्थी के दौरान मुबंई जैसे बड़े शहर में भगवान गणेश की उपासना लालबागचा राजा के रूप में होती है, गणेशोत्सव के दौरान पूरे देशभर से लोग लालबाग पहुंचते हैं
Image Credit : Pti
बप्पा के स्वागत के लिए घर-आंगन सजे जाते हैं और वातावरण "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठता है। यह पर्व केवल पूजा का अवसर नहीं, बल्कि भक्त और भगवान के बीच एक आत्मीय संबंध का पर्व बन जाता है
Image Credit : Pti

टी20 में सर्वाधिक मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज

@Jaspritbumrah93
Read Now