बालासोर से लेकर उत्तरकाशी तक, दहला गईं ये घटनाएं
अमर उजाला
Fri, 22 December 2023
Image Credit : AMAR UJALA
ओडिशा ट्रेन हादसा
ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस एसएमवीटी बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई थी
इस हादसे में लगभग 300 लोग मारे गए थे और लगभग 850 लोग घायल हुए थे
Image Credit : Social Media
उत्तरकाशी टनल हादसा
दिवाली के मौके पर उत्तराखंड में सिल्क्यारा सुरंग ढह जाने से 41 मजदूर उसी में फंस गए
रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाया गया था
Image Credit : Social Media
मणिपुर हिंसा
मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच झड़प ने हिंसा का रूप ले लिया
इस हिंसा में अपहरण, आगजनी और हत्याओं ने राजनीतिक गलियारों में भी सनसनी फैला दी
Image Credit : Social Media
संसद की सुरक्षा में चूक
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान दो व्यक्ति दर्शन दीर्घा से लोकसभा में कूद गए
उन्होंने कलर स्मॉग का भी इस्तेमाल किया था। हालांकि, उन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था
Image Credit : Social Media
कुश्ती जगत में मची खलबली
भारतीय महिला कुश्ती खिलाड़ियों ने कोच बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया था
खिलाड़ियों ने बृजभूषण से इस्तीफा की मांग की थी
Image Credit : Social Media
गुजरात हादसे ने डराया
अहमदाबाद में एक सड़क हादसे को देखने रुके लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया
हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी
Image Credit : Social Media
गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्या
गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई
लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान ही दोनों को गोली मारी गई थी
Image Credit : Social Media
खालिस्तान पर नकेल
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था
36 दिनों तक भागने के बाद वह पुलिस के हाथ लगा था
Image Credit : Social Media
अग्निवीर की मौत
जम्मू कश्मीर में अग्निवीर की मौत हो गई थी
Image Credit : Social Media
सबसे बड़ी जब्ती
कांग्रेस नेता धीरज साहु के ठिकानों से 351 करोड़ नकद बरामद किया गया
पांच दिनों तक पैसों की गिनती चली थी
Image Credit : Social Media
पहला शतक लगाकर संजू सैमसन ने किया यह काम, हुआ वायरल
सोशल मीडिया
Read Now