अमर उजाला
Wed, 8 June 2022
कोरोना संक्रमण एक बार फिर से डराने लगा है। कई महीनों बाद एक दिन में पांच हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 5233 नए मामले आए। यह संख्या मंगलवार की तुलना में करीब 40 फीसदी ज्यादा है।
पिछले कुछ दिनों के आंकड़ों को देखें तो जून की शुरुआत होते ही कोरोना के मामलों में एकाएक उछाल हुआ है।
एक जून को कोरोना के 2745 मामले सामने आए थे और आज संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई।
आंकड़ों को देखें तो दो जून को 3712, तीन जून को 4041, चार जून को 3962, पांच जून को 4270, छह जून को 4518 और सात जून को 3741 मामले सामने आए।
अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 28857 हो गई है। जबकि, एक जून को इनकी संख्या 18,386 थी। यानी एक सप्ताह में 10 हजार सक्रिय मरीज बढ़ गए।
भारत के सबसे भूतिया हाईवे और सड़कें