अमर उजाला
Fri, 27 December 2024
आर्थिक सुधारों के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।
1991 में वित्त मंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने लाइसेंस राज का खात्मा और कई क्षेत्रों को निजी एवं विदेशी कंपनियों के लिए खोलने जैसे कदम उठाए।
पूर्व पीएम ने देश की विदेश नीति को नया आकार दिया। उनके कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच असैन्य परमाणु समझौता हुआ।
प्रधानमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान के साथ रिश्ते सामान्य करने की भरसक कोशिश की थी।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दुनिया भर में उनकी आर्थिक विद्वता तथा कार्यों के लिए सम्मान दिया जाता था।
स्टीव स्मिथ को पसंद है भारत और मेलबर्न, आंकड़े हैं गवाह