भारी बारिश के चलते गुजरात में आई जल-प्रलय गुजरात में भयंकर बारिश और बाढ़ से जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है गुजरात में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है बाढ़ प्रभावित इलाकों से लगभग 18,000 लोगों को निकाला गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बातकर स्थिति का जायजा लिया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया वहीं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी और जामनगर नॉर्थ से भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा भी बारिश से प्रभावित लोगों की मदद करने निकल पड़ी हैं रिवाबा जडेजा ने एक बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जरूरी निर्देश दिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं गुजरात बाढ़