इस साल के पहले चंद्र ग्रहण की खास बातें

अमर उजाला

Sun, 15 May 2022

Image Credit : ANI (File)

16 मई को वैशाख पूर्णिमा की तिथि है और इसी दिन साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही लगता है।

Image Credit : ANI (File)

दोपहर 12 बजकर 47 मिनट से पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो जाएगी। भारत में इस चंद्रग्रहण को देखा नहीं जा सकेगा जिसके कारण सूतक काल प्रभावी नहीं रहेगा। 

Image Credit : Pixabay

इस चंद्र ग्रहण की अवधि कुल एक घंटे 24 मिनट की होगी। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण 16 मई के दिन सुबह 8.59 बजे शुरू होगा और सुबह 10.23 बजे तक रहेगा।

Image Credit : Pixabay

साल 2022 का पहला यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इससे पहले 30 अप्रैल को भी सूर्य ग्रहण लगा था वह भी भारत में नहीं दिखाई दिया था। 

Image Credit : Pixabay

भारत में चंद्र ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय ग्रहण के शुरू होने के नौ घंटे पहले लग जाता है।

Image Credit : Pixabay

सूतककाल के दौरान किसी भी तरह का शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है ऐसी मान्यताएं पौराणिक काल से चली आ रही है।

Image Credit : Pixabay

इस मंदिर में दर्शन से नेपाल राज परिवार के लोगों की हो जाएगी मौत!

iStock
Read Now