21 जुलाई को देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, जानें सब-कुछ

अमर उजाला

Thu, 9 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया
चुनाव आयोग ने गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। 24 जुलाई के पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया
देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई तक है। यानी 25 जुलाई को देश के नए राष्ट्रपति को मुख्य न्यायधीश शपथ दिलाएंगे।
Image Credit : सोशल मीडिया
चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 29 जून है।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
 नामांकन पत्रों की जांच 30 जून को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपना नामांकन दो जुलाई तक वापस ले सकेंगे। 
Image Credit : सोशल मीडिया
18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। इनमें लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा के सदस्य हिस्सा लेंगे। 
 
Image Credit : सोशल मीडिया
18 जुलाई को मतदान हो जाने के बाद  21 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव के नतीजे जारी होंगे और राष्ट्रपति के नाम की घोषणा की जाएगी।
 
Image Credit : ANI
चुनाव आयोग ने कहा है कि पैसा या लालच देने पर कार्रवाई की जाएगी।  वोट देने के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जाएगा। 
Image Credit : सोशल मीडिया

आईपीएल के एक सीजन में हो सकते हैं 94 मैच

IPL/BCCI
Read Now