अमर उजाला
Sat, 6 August 2022
दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन को ईडी ने 31 मई को गिरफ्तार किया था। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कार्रवाई की गई।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी पर भी ईडी की जांच बैठी है।
प्रवर्तन निदेशालय ने इसी साल 23 फरवरी को राकांपा नेता नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया था।
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे और सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी की जांच जारी है। उन पर 50 लाख रुपये की रिश्वत के बदले तलवंडी साबो पावर लिमिटेड प्रोजेक्ट में चीनी कामगारों को वीजा दिलाने में मदद का आरोप है।
राकांपा नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रह चुके अजित पवार पर भी ईडी की जांच बैठी है। अजित और उनके परिवारवालों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों को लेकर जांच जारी है।
ईडी ने इसी साल 31 मई को नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया था। उन पर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष रहते हुए वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगे थे।
शिवसेना नेता अनिल परब पर भी हाल ही में ईडी का शिकंजा कसा है। एजेंसी उन्हें जल्द ही बयान दर्ज करने के लिए बुला सकती है। पिछले गुरुवार को ही ईडी ने सात अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पूछताछ कर चुकी है। उनसे नेशनल हेराल्ड के मामले में पूछताछ की गई है। एजेंसी जांच कर रही है।
धनखड़ या अल्वा, कौन होगा उपराष्ट्रपति?