अमर उजाला
Wed, 15 June 2022
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) नेशनल हेराल्ड केस में पिछले तीन दिनों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ कर रही है।
इस मामले में सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है। उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
इससे पहले भी कई कांग्रेसी नेता व करीबी ईडी के शिकंजे में आ चुके हैं। इसमें पहला नाम प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का है।
उन पर देश-विदेश में संपत्ति और कर चोरी का आरोप था। ईडी इस मामले में उनसे कई बार पूछताछ कर चुकी है।
इसके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा से भी पंचकुला में जमीन घोटाले को लेकर ईडी पूछताछ कर चुकी है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से भी ईडी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ कर चुकी है।
आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशायल पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को भी गिरफ्तार कर चुकी है।
हालिया मामला पी. चिदंबरम के बेटे व कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम से जुड़ा है। चीनी नागरिकों को वीजा दिलवाने के मामले में ईडी कार्ति से पूछताछ कर चुकी है।
बिहार में यहां है रहस्यमयी सोने का भंडार