आखिर क्यों आता है भूकंप? किस तीव्रता पर होती है कितनी तबाही

अमर उजाला

Mon, 6 February 2023

Image Credit : सोशल मीडिया
तुर्की में सोमवार को भूकंप आने से हाहाकार मच गया। इसके झटके पड़ोसी देश लेबनान, सीरिया, इस्राइल तक महसूस किए गए। 
Image Credit : सोशल मीडिया
भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण अब तक 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं, तो भूकंप महसूस किया जाता है। 
Image Credit : सोशल मीडिया
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते।

 
Image Credit : सोशल मीडिया
इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते।
Image Credit : सोशल मीडिया
वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।
Image Credit : सोशल मीडिया
लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं।
Image Credit : सोशल मीडिया

धोनी की पत्नी साक्षी की इन तस्वीरों को देखकर हो जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया
Read Now