अमर उजाला
Tue, 21 March 2023
अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 6.6 तीव्रता का भूकंप आने के बाद देर रात राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज झटके महसूस किए गए।
भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया। भूकंप के झटकों के बाद दहशत में लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में फायजाबाद से 133 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में 156 किमी की गहराई में था।
पाकिस्तान में दो लोगों की मौत और कम से कम पांच लोग घायल होने की खबर है। भूकंप की तीव्रता 6.8 थी।
भारत में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू कश्मीर में भी झटके महसूस किए गए। जम्मू क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मोबाइल सेवा बाधित हो गई।
भूकंप का केंद्र अक्षांश पर 36.09 डिग्री उत्तर और देशांतर पर 71.35 डिग्री पूर्व में 156 किमी की गहराई में था।
उत्तरकाशी और चमोली सहित उत्तराखंड के कई स्थानों पर भी झटके महसूस किए गए।
क्या भारत पर मंडरा रहा विनाशकारी भूकंप का खतरा? चर्चा में डच शोधकर्ता की भविष्यवाणी