सबसे महंगा तलाक: शेख ने पेगासस से करवाया था राजकुमारी हया का फोन हैक दुनिया के सबसे महंगे तलाक में कई कड़ियां खुलकर सामने आ रही हैं। तलाक निपटारे के रूप में 554 मिलियन पाउंड राजकुमारी हया को मिलेंगे। यह रकम राजकुमारी व उनके बच्चों की शाही जीवन शैली पर खर्च होंगे। खास बात यह है कि इतिहास के सबसे महंगे तलाक में सबसे चर्चित और विवादित पेगासस स्पाइवेयर का भी प्रयोग हुआ था। दरअसल, राजकुमारी हया के अपने ही बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता दुबई किंग को चल गया था। दुबई किंग ने अपनी छठवीं पत्नी हया और उसके वकील के मोबाइल फोन को हैक करने के लिए पेगासस का प्रयोग किया था। जबकि, अब तक लोगों को यही पता था कि पेगासस का इस्तेमाल सिर्फ सरकारों द्वारा ही किया गया है। अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए राजकुमारी ने भी पानी की तरह पैसा बहाया है। News