5 राज्यों में चुनाव पर फैसला अगले साल

अमर उजाला

Mon, 27 December 2021

Image Credit :

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच ओमिक्रॉन के खतरे को लेकर विशेषज्ञ कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर की आशंका जता चुके हैं।

Image Credit :

सोमवार को चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में पांच चुनावी राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब व मणिपुर में कोरोना और ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर चर्चा की गई।

Image Credit :

ऐसे में विधानसभा चुनावों को लेकर फैसला अब जनवरी में लिया जाएगा। चुनाव आयोग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ जनवरी में बैठक करेगा। इसमें तय किया जाएगा कि चुनाव कराए जाएं या फिर उन्हें स्थगित कर दिया जाएगा।

Image Credit :

चुनाव आयोग की ओर से बुलाई गई इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यहां चुनावी राज्यों में ओमिक्रॉन और टीकाकरण पर चर्चा हुई।

Image Credit :

गच्चा देने के लिए पुराने स्कूटर से चलता था पीयूष जैन

amarujala
Read Now