This browser does not support the video element.
अमर उजाला
Fri, 21 October 2022
अंडमान सागर के ऊपर बने अवदाब के एक चक्रवाती तूफान में बदलने और 25 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है।
इससे 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के उप महानिदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने कहा कि इस मौसम प्रणाली से गंगेय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना और पूर्वी मेदिनीपुर के तटीय जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 24 और 25 अक्तूबर को कोलकाता में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
यह एक प्रचंड चक्रवात नहीं होगा। इससे पहले अम्फान ने मई 2020 में पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में तबाही मचाई थी। हवा की गति 185 किलोमीटर प्रतिघंटे थी, जब यह सुंदरबन के पास पहुंचा था।
दक्षिण असम, पूर्वी मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर में 24, 25 और 26 अक्तूबर को चक्रवात के चलते बारिश होगी।
थाईलैंड के सुझाव के मुताबिक चक्रवाती तूफान को 'सितांग' नाम दिए जाने की उम्मीद है।
T20 WC 2022: पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड शानदार