संकट बनकर आ रहा चक्रवात जवाद, NDRF तैयार

अमर उजाला

Fri, 3 December 2021

Image Credit : पेक्सेल्स

भारत के कुछ राज्यों के लिए चक्रवात जवाद संकट बन कर आ रहा है, आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार चक्रवात शनिवार की शाम तक विशाखापत्तनम पहुंच सकता है

Image Credit : पिक्साबे

मौसम विभाग ने इसको लेकर आंध्र प्रदेश, ओडिशा और बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया है। आपदा टीमें तैनात कर दी गई हैं और इन राज्यों में जाने वाली करीब 100 ट्रेनों का परिचालन भी रद्द कर दिया गया है। 

Image Credit : पीटीआई (फाइल)

चक्रवात जवाद का असर पश्चिम बंगाल के आसपास के राज्यों पर भी पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मौमस करवट ले सकता है। यहां हल्की बारिश हो सकती है।

Image Credit : पीटीआई (फाइल)

एनडीआरएफ की कुल 46 टीमों को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश भेजा गया है। किसी भी दल को एयरलिफ्ट करने की स्थिति उत्पन्न होने पर आईडीएस अलर्ट पर है। 18 अन्य टीमें स्टैंडबाय पर हैं।

Image Credit : पीटीआई (फाइल)

देश में चक्रवात जवाद को बनी स्थिति को लेकर एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक बैठक भी की थी। एनडीआरएफ ने अपनी टीमों को तैनात कर दिया है।
 

Image Credit : पीटीआई

जानिए उच्च पदों पर कौन-कौन सी भारतीय महिला हैं पदस्थ

सोशल मीडिया
Read Now