बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान असानी का असर दिखना शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। तेज हवाएं चल रही हैं और ऊंची लहरें उठने लगी हैं।
Image Credit : ANI
चक्रवात असानी बुधवार को चक्रवात तूफान के रूप में कमजोर होकर आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट की ओर बढ़ रहा है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
Image Credit : ANI
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि इसके चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। गुरुवार की सुबह तक इसके डिप्रेशन में बदल जाने की उम्मीद है।
Image Credit : ANI
ओडिशा सरकार ने कहा है कि कुछ दक्षिणी जिलों में भारी बारिश के अलावा राज्य पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। राज्य सरकार ने पांच जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
Image Credit : ANI
12 मई की सुबह तक धीरे-धीरे चक्रवाती तूफान कमजोर होने लगेगा। पश्चिम राजस्थान और विदर्भ में 7-8 स्टेशनों पर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान बना हुआ है। लू चल रही है और यह अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगी।
Image Credit : ANI
पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में समुद्र में बुधवार शाम तक काफी हलचल रही। गुरुवार को भी स्थिति बेहद खराब रहने का पूर्वानुमान है। मछुआरों को कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है।