अमर उजाला
Sat, 23 July 2022
बेंगलुरू में कैंसर पीड़ित दो बच्चों का पुलिस ने सपना पूरा किया है। उन्हें एक दिन का पुलिस अधिकारी बनाया गया।
दोनों बच्चों का सपना था कि वे बड़े होकर पुलिस अधिकारी बने। हालांकि, कैंसर के कारण उनका सपना अधूरा ही था।
'मेक अ विश' एनजीओ ने बच्चों का सपना पूरा करने के लिए पुलिस से संपर्क किया। इस पर पुलिस ने हामी भर दी।
इससे पहले भी बेंगलुरू पुलिस ऐसा ही प्रयास कर चुकी है। पांच बच्चों को एक दिन का पुलिस कमिश्नर बनाया गया था।
हाल ही में प्रयागराज में 12 साल के हर्ष दुबे एक दिन के एडीजी प्रयागराज बने थे। उन्हें बोन कैंसर है।
क्या झूठे होते हैं मगरमच्छ और घड़ियाल के आंसू?