अमर उजाला
Sun, 28 November 2021
कर्नाटक के एसडीएम मेडिकल कॉलेज में हुई फ्रेशर पार्टी में शामिल हुए 66 छात्र व कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब यह संख्या 306 पहुंच चुकी है।
जयपुर में निजी विद्यालय के 12 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। 15 नवंबर के बाद से यहां 19 बच्चों में संक्रमण पाया गया है। 17 नवंबर को एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई।
पंजाब के होशियारपुर जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में 14 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए। एक ही सप्ताह के अंदर दूसरे सरकारी स्कूल में 13 बच्चों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
ओडिशा के एक बड़े मेडिकल कॉलेज में छात्रों व कर्मचारियों समेत 56 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।
ओडिशा के ही मयूजभंज जिले के एक गर्ल्स हाईस्कूल में 26 छात्राओं में कोरोना पाया गया। वहीं एक अन्य जिले में 53 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि हुई।
पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है पराली