कोरोना की चौथी लहर की आहट!

अमर उजाला

Sun, 5 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से विकराल रूप धारण कर रहा है। पिछले 24 घंटे में 4,270 नए मामले सामने आए हैं। 

Image Credit : सोशल मीडिया

यह लगातार तीसरा दिन है जब चार हजार के आसपास मामले दर्ज किए गए। एक दिन पहले शनिवार को 3962 तो शुक्रवार को 4041 नए मामले आए थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

कोरोना संक्रमण बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में ले रहा है। इसमें पहला नाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। कांग्रेस के कई नेता भी उनके संपर्क में थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस भी दोबारा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले वह अक्तूबर, 2020 में संक्रमण की चपेट में आए थे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

कोरोना से बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। अभिनेता कार्तिक आर्यन में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके अलावा आदित्य रॉय कपूर में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा अक्षय कुमार भी कोरोना की जद में आए थे। वह अब ठीक हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत के पांच बेहद रहस्यमयी मंदिर

iStock
Read Now