अमर उजाला
Mon, 4 July 2022
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देश में इस समय सक्रिय मामले बढ़कर 1,13,864 पहुंच गए हैं।
बीते 24 घंटे देश में 16,135 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 16,103 मामले सामने आए थे।
जून की शुरुआत से ही कोरोना मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गई है। शनिवार को देश में 17,092 और शुक्रवार को 17,070 मामले सामने आए थे।
पिछले कुछ दिनों से लगातार 15 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के कारण संक्रमण दर में इजाफा हुआ है।
दैनिक संक्रमण दर इस समय बढ़कर 4.85 फीसदी हो गई है। इसने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है।
सीएम बन गए, लेकिन एकनाथ शिंदे का नहीं छूटा टेंपो से प्यार