अमर उजाला
Mon, 3 January 2022
तीन जनवरी यानी आज से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।
अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। सभी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
टीकाकरण करवाने वाले किशोर-किशोरियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि अब स्कूल खुल जाएंगे।
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को अलग-अलग टीकाकरण केंद्र बनाने की हिदायद दी है, जिससे कोविड-19 वैक्सीन से घालमेल न हो पाए।
15 से 18 वर्ष के किशोर व किशोरियों के टीकाकरण के लिए CoWin एप पर सात लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
बच्चों का टीकाकरण: जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस