अमर उजाला
Thu, 23 June 2022
दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 1,934 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण दर 8.10 फीसदी रही।
दिल्ली में नए मामले चार फरवरी के बाद से सर्वाधिक गुरुवार को ही आए हैं। हालांकि, इस दौरान मौत नहीं हुई।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5,218 नए मामले सामने आए। एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी।
मुंबई में कोरोना के 2,479 नए मरीजों की पहचान हुई। बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 60 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया देश में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर विशेषज्ञों की कोर टीम के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की।
10 राज्यों- महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात में सक्रिय मरीज 1,000 से अधिक हैं।
राजस्थान के सफर में परेशान हुईं सारा तेंदुलकर