अमर उजाला
Fri, 3 June 2022
कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं।
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन उन्होंने इसकी जानकारी दी थी।
MNS प्रमुख राज ठाकरे की कूल्हे की सर्जरी टाल दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके खून में कोरोना वायरस के डेड सेल्स पाए गए हैं।
केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच राज्यों को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को चिट्ठी लिखी है।
देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
ये हैं भारत के सबसे खतरनाक जंगल