कोरोना की चपेट में कौन-कौन से नेता?

अमर उजाला

Fri, 3 June 2022

Image Credit : Amar Ujala

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं।

Image Credit : Social Media

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड संक्रमित हो गई हैं। प्रियंका ने ट्वीट किया कि मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं।

Image Credit : Social Media

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। बीते दिन उन्होंने इसकी जानकारी दी थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

MNS प्रमुख राज ठाकरे की कूल्हे की सर्जरी टाल दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके खून में कोरोना वायरस के डेड सेल्स पाए गए हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पांच राज्यों को चिट्ठी लिखी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु को चिट्ठी लिखी है।

Image Credit : सोशल मीडिया

देश में कोरोना के दैनिक मामले तीन माह बाद फिर 4000 के पार पहुंच गए हैं। बीते 24 घंटे में भारत में 4041 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

ये हैं भारत के सबसे खतरनाक जंगल

istock
Read Now