अमर उजाला
Sat, 11 June 2022
भारत में कोरोनावायरस के नए केसों की संख्या एक बार फिर तेजी से बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना के 8,329 नए मामले दर्ज हुए हैं।
यह गुरुवार को मिले केसों के मुकाबले करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी है। यह लगातार चौथा दिन है, जब देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है।
इसी के साथ भारत में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 40,370 पर पहुंच गई है। हालांकि, एक सुकून की बात यह है कि पिछले एक दिन में कोरोना से सिर्फ 10 लोगों की मौत हुई है।
आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जिन 10 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से पांच की केरल, दो की दिल्ली और एक-एक मरीज की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में हुई।
इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि अभी देश में कोरोना की चौथी लहर की कोई संभावना नहीं है। जब कोई नया वैरिएंट नहीं मिलता, तब तक ऐसी संभावना नहीं हो सकती।
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2922 नए मामले सामने आए। कई महीनों के बाद मुंबई में कोरोना के सक्रिय मरीज बढ़कर 10,047 हो गए हैं।
लालू यादव के वो किस्से जो रहे चर्चा में