Corona virus: अब तक किन-किन नेताओं को हुआ कोरोना दूसरी लहर के बाद कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी पकड़ रहा है। इस बीच खबर आई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी कोरोना संक्रमित हुए हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी कोरोना संक्रमण से ग्रसित हैं। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के भी कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी कोविड-19 संक्रमण के चपेट में हैं। बसपा नेता दानिश अली के भी कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। वह संसद के शीतकालीन सत्र में भी मौजूद रहे थे। इसके अलावा टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गए। वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा व महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ भी कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित हो गए थे। न्यूज