अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
देश में कोरोना का संकट तेजी से बढ़ रहा है।
बीते एक सप्ताह के दौरान कोविड संक्रमितों की संख्या अब दोगुना हो चुकी है।
देश में शुक्रवार को 3,095 कोविड संक्रमित पाए गए हैं।
बीते 24 घंटे में देश में कोरोना की वजह से पांच लोगों की मौत भी हुई है।
गोवा-गुजरात में एक-एक और केरल में तीन मरीजों की मौत शामिल हैं।
अब तक 5.30 लाख लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में 3000 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं।
बीते सप्ताह तक देश में औसतन 1,500 लोग रोजाना संक्रमित मिल रहे थे।
नेपाल जाने के लिए अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।
IPL में धमाल मचाने को तैयार ये 7 उभरते सितारे