देश में कोरोना संक्रमण खतरनाक होता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से दैनिक मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है।
Image Credit : पीटीआई
हर दिन 10 हजार से ऊपर मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे में फिर से 11,793 नए कोरोना संक्रमित सामने आए।
Image Credit : Social media
भले ही यह संख्या सोमवार के मुकाबले कम हो, लेकिन आंकड़े डराने वाले हैं। सोमवार को देश में 17,073 नए मामले सामने आए थे।
Image Credit : Social media
देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई है। आज जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, 96,700 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं।
Image Credit : Pixabay
पिछले 24 घंटों में कोरोना ने देश में 27 की जान ले ली। जबकि, एक दिन पहले 21 लोगों की मौत हुई थी।
Image Credit : Social media
अगर कोरोना की दैनिक या फिर साप्ताहिक संक्रमण दर पांच फीसदी या फिर उससे अधिक होती है तो यह स्थिति चिंताजनक मानी जाती है।