लोकसभा चुनाव 2024 पर कांग्रेस की नजरें

अमर उजाला

Wed, 12 January 2022

Image Credit : File

देश की राजनीति में लंबे समय तक वर्चस्व बनाए रखने के बाद अब कांग्रेस को संघर्ष करना पड़ रहा है। इसीलिए 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ने की योजना बनाई है।

Image Credit : PTI

सूचना क्रांति के बाद अब डिजिटल-सोशल मीडिया बड़ी ताकत बनकर उभरा है। ऐसे में कांग्रेस ने भी अगले लोकसभा चुनाव के लिए डिजिटल तरीकों का बड़े स्तर पर उपयोग करने की तैयारी की है।

Image Credit : iStock

कांग्रेस 'राहुल कनेक्ट' की थीम के साथ एक एप लांच करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में ऑनलाइन कैडर संपर्क के लिए भी एक एप लाने पर विचार कर रही है।

Image Credit : PTI

कोरोना के दौर में और बार-बार आ रही कोरोना लहरों को देखते हुए पार्टी इस दिशा में नए सिरे से सक्रिय हो रही है। आगामी पांच राज्यों के चुनाव में भी डिजिटल प्रचार पर ही फोकस हो रहा है।

Image Credit : PTI

पार्टी सूत्रों के अनुसार एक व्हाट्सएप समूह 'आरजी कनेक्ट 2024' भी जल्द शुरू किया जाएगा। कांग्रेस सदस्यों से इस पर प्रचार सामग्री और राजनीतिक संदेश प्रसारित करने के लिए कहा जाएगा।

Image Credit : PTI

पार्टी की योजना शुरू में राज्यों में कई बड़े समूह बनाने की है। इसके बाद उन्हें जोनल स्तर या विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शुरू किया जाएगा। कुछ राज्यों में इन्हें बूथ स्तर तक भी ले जाया जा सकता है।

Image Credit : PTI

Weather forecast: बारिश-बर्फबारी के बाद शीत लहर की दस्तक

Amar Ujala
Read Now