अमर उजाला
Sat, 20 August 2022
देश के पूर्व प्रधानमंत्री व दिवंगत कांग्रेसी नेता राजीव गांधी की आज 78वीं जयंती है।
राजीव गांधी की जयंती पर पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। कांग्रेस नेताओं ने भी उनके समाधि स्थल वीर भूमि जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी व उनके पति रॉबर्ड वाड्रा के साथ वीर भूमि समाधि स्थल पर पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने अपने पिता व पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी बहुत ही भावुक नजर आए।
राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा है, "पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
समुद्र में मिला रहस्यमयी जीव