आजाद के इस्तीफे से सुर्खियों में G-23, आखिर ये है क्या?

अमर उजाला

Sat, 27 August 2022

Image Credit : Social Media

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। सोनिया गांधी को लिखे पांच पेज के इस्तीफे में उन्होंने जी-23 समूह का भी जिक्र किया।

Image Credit : Social Media

G-23 समूह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। अगस्त 2020 में जब पहली बार यह समूह चर्चा में आया तब इसमें 23 नेता शामिल थे। इसलिए इन्हें G-23 कहा गया।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसमें गुलाम नबी,कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, पीजे कुरियन, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, मुकुल वासनिक, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजिंदर कौर भट्टल औैर वीरप्पा मोइली शामिल हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

इसमें पृथ्वीराज चव्हाण, अजय सिंह, राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुलदीप शर्मा, संदीप दीक्षित, विवेक तन्खा भी हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, जितिन प्रसाद और योगानंद शास्त्री पार्टी छोड़ चुके हैं।

Image Credit : Social Media

अगस्त 2020 में ये समूह पहली बार चर्चा में आया। उस वक्त इस समूह ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग की थी।

Image Credit : Social Media

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति जो खाती है दुश्मनों का मांस

istock
Read Now