पीएम मोदी ने चिनाब रेल पुल पर लहराया तिरंगा, भूकंप और धमाके का भी नहीं होगा असर

अमर उजाला

Fri, 6 June 2025

Image Credit : Pti
शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक के सबसे अहम पड़ाव कहे जाने वाले चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया
Image Credit : Pti
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला कश्मीर दौरा है, जहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देने आए 

 
Image Credit : Pti
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में बक्कल और कौड़ी के बीच 'चिनाब' नदी पर बना यह पुल भारतीय इंजीनियरिंग का एक नायाब मॉडल है। जो कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ेगा
Image Credit : Pti
एफिल टावर से ज्यादा ऊंचे व ब्लास्ट प्रूफ स्टील से बने रेल पुल को आतंकवादी कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। अगर उनके पास कोई 40-50 किलोग्राम टीएनटी यानी ट्राई नाइट्रो टोल्यून (विस्फोटक सामग्री) है तो भी वे पुल को क्षतिग्रस्त नहीं कर पाएंगे
Image Credit : Pti
पुल के 16 स्तंभों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किया गया है। स्टील के  पिलर भी हैं। यह पुल बड़े से बड़ा आतंकी हमला और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा को झेलने की स्थिति में रहेगा
Image Credit : Pti
भूकंप के लिहाज से यह क्षेत्र सेसमिक जोन-4 में आता है। वहीं इस पुल को सेसमिक जोन-5 के हिसाब से तैयार किया गया है। सात-आठ रिक्टर स्केल पर भूकंप आता है तो भी यह पुल सुरक्षित रहेगा
 
Image Credit : Pti
खास बात है कि यह पुल 265 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं का सामना कर सकता है। पुल में ऐसी तकनीक स्थापित की गई है कि कोई भी खतरा होने पर वार्निंग अलार्म खुद ही बजने लगेगा
Image Credit : Pti

तस्वीर में छिपा है सूरज, क्या आप खोज सकते हैं?

Adobe
Read Now