अमर उजाला
Wed, 24 August 2022
राजद एमएलसी और लालू यादव के करीबी सुनील कुमार सिंह के आवास पर सीबीआई ने छापा मारा है। इससे पहले राजद के पूर्व विधायक भोला यादव को सीबीआई गिरफ्तार कर चुकी है।
2004 से 2009 के बीच लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे। आरोप है कि लालू के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे भर्ती में घोटाला हुआ। कहा जा रहा है कि नौकरी लगवाने के बदले में आवेदकों से जमीन और प्लॉट लिए गए।
सीबीआई ने इस मामले में जांच के बाद लालू प्रसाद यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोप है कि जो जमीनें ली गईं वो राबड़ी देवी और मीसा भारती के नाम पर भी ली गईं।
रेल भर्ती से जुड़े एक और घोटाले का आरोप यूपीए सरकार में रेल मंत्री रहे पवन बंसल के भांजे विजय सिंगला पर लगा है। इस मामले में भी सीबीआई ने विजय सिंगला समेत 10 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
लालू प्रसाद यादव अब तक चारा घोटाले के पांच मामलों में दोषी साबित हो चुके हैं। सभी मामलों में उन्हें सजा मिली है। हालांकि, इन सभी मामलों में अभी वह जमानत पर बाहर हैं।
IRCTC घोटाले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव को जमानत मिली थी। फिलहाल तीनों अभी भी जमानत पर हैं।
क्या है नया श्रम कानून? जानें आपके वेतन और पीएफ पर इसका असर