अमर उजाला
Sun, 2 January 2022
Bulli Bai एप ने देश में सियासी भूचाल मचा दिया है। इस एप ने मुस्लिम महिलाओं को भी खासा नाराज किया है।
एप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है। उनकी फोटो का गलत इस्तेमाल हो रहा है।
फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट कर उन्हें ट्रोल कराया जा रहा है। साथ ही लोगों को फोटो की नीलामी के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
गिटहब पर तैयार एप को बनाने वाला समूह सोशल मीडिया के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं की फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने मामले में मुकदमा भी दर्ज किया है।
यहां कभी नहीं डूबता सूरज