अमर उजाला
Fri, 10 June 2022
कर्नाटक में भाजपा विधायक अरविंद निंबावली की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह पुलिसकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं।
दरअसल, ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने पर पुलिस ने उसे रोका था, इसके बाद युवती ने रौब दिखाना शुरू कर दिया और सड़क पर जमकर तमाशा किया।
अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में सवार होकर कहीं जा रही थी। इस दौरान उसने रेड लाइट को नजरअंदाज किया और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए आगे बढ़ गईं।
इसके बाद पुलिस ने उनकी एक न सुनी और कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर 10 हजार का जुर्माना ठोका। भाजपा विधायक अरविंद निंबावली ने अपनी बेटी के व्यवहार पर माफी मांगी है।
21 जुलाई को देश को मिलेगा नया राष्ट्रपति, जानें सब-कुछ