लालू यादव के वो किस्से जो रहे चर्चा में

अमर उजाला

Sat, 11 June 2022

Image Credit : सोशल मीडिया
लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के फुलवारिया में  हुआ था। शनिवार को उनका 75वां जन्मदिन मनाया गया।
Image Credit : सोशल मीडिया
लालू को देश के उन नेताओं में माना जाता है जिन्हें न सिर्फ प्रशंसक बल्कि विरोधी भी पसंद करते हैं। लालू यादव का मजाकिया अंदाज वोटरों को आकर्षित करने का ब्रह्मास्त्र माना जाता है।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री बिहार में लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा को रोककर अपना दम दिखाया था। लालू का ये फैसला अप्रत्याशित था।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
इसके बाद एक समय वह भी आया जब उन्हें चारा घोटाले के सिलसिले में जेल जाना पड़ा। इस पर उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा कर एक बार फिर चौंका दिया था।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
लालू प्रसाद यादव से जुड़े एक नहीं अनेक किस्से हैं। उनकी बेटी मीसा भारती के नाम के पीछे भी एक अनोखा किस्सा है। दरअसल, आपातकाल  में मीसा कानून लाया गया था, जिसका लालू यादव ने विरोध किया था, इसी के चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम मीसा भारती रख दिया।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
ऐसे ही एक बार लालू यादव ने हेमा मालिनी के गालों को लेकर भी संसद में टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाल की तरह चिकनी बना देंगे।
 
Image Credit : सोशल मीडिया
लालू यादव के कई बयान खूब चर्चा में रहे हैं, उसमें एक यह भी है ‘मेरी मां ने सिखाया है कि भैंसवा को पूंछ से नहीं, बल्कि हमेशा सींग की तरफ से पकड़ो। मैंने जिंदगी में यही सबक अपनाया है।’
 
Image Credit : सोशल मीडिया

इस मंदिर के खंभों से आती है गाने की आवाज

Twitter @ippatel
Read Now