अमर उजाला
Tue, 5 November 2024
बिहार कोकिला लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे अंतिम सांस ली।
शारदा सिन्हा ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ तथा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में भी गीत गाए। उन्हें 'बिहार-कोकिला के अलावा पद्म श्री एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया।
शारदा सिन्हा ने बी.एड किया था। इसके बाद उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी करने का फैसला किया।
पिछले महीने शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया था। जीवनसाथी के बिछोह से उन्हें काफी पीड़ा हुई। वह कई वर्षों से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं।
तस्वीर में I के बीच लिखा है L, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?