खामोश हुई बिहार कोकिला शारदा सिन्हा की आवाज, जानिए उनसे जुड़े दिलचस्प तथ्य

अमर उजाला

Tue, 5 November 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

बिहार कोकिला लोकगायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं शारदा सिन्हा ने मंगलवार रात करीब 9.20 बजे अंतिम सांस ली। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

शारदा सिन्हा ने ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’ तथा ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी फिल्मों में भी गीत गाए। उन्हें 'बिहार-कोकिला के अलावा पद्म श्री एवं पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया गया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

शारदा सिन्हा ने बी.एड किया था। इसके बाद उन्होंने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय से संगीत में पीएचडी करने का फैसला किया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official
विश्वविद्यालय में शारदा ने लोक और शास्त्रीय संगीत दोनों के बारे में सीखा, जिससे उन्हें एक संगीतकार और शोधकर्ता के रूप में विकसित होने में मदद मिली।
Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

पिछले महीने शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज से देहांत हो गया था। जीवनसाथी के बिछोह से उन्हें काफी पीड़ा हुई। वह कई वर्षों से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित थीं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @shardasinha_official

तस्वीर में I के बीच लिखा है L, क्या आप 8 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?

अमर उजाला
Read Now