बिहार का सोनू बना देश के बच्चों के लिए मिशाल बिहार के नालंदा का सोनू देश के बच्चों के लिए मिशाल बनकर उभरा है। सोनू के पढ़ने की ललक और दूसरे बच्चों की पढ़ाई की चिंता पूरे सिस्टम को सोचने पर मजबूर कर दिया है। पढ़ाई के लिए अपनी गुहार लेकर सोनू सीएम नीतीश कुमार के पास तक जा पहुंचा था। छठी का छात्र सोनू निचली कक्षाओं के 30 छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता है। सोनू की आगे की पढ़ाई के लिए अभिनेत्री गौहर खान और अभिनेता सोनू सूद ने खर्च उठाने का ऑफर दिया है।